यह सच है कि फ्रांस/यूरोप में भारत के बारे में ज्यादा खबरें नहीं आती। और दूसरी ओर, भारत में हम फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों के बारे में वैसे कम ही बातें करते हैं। आम भारतीयों के लिए, कहीं न कहीं, यूरोप के सभी देश थोड़े-बहुत अंतर के साथ एक ही जैसे दिखते हैं। लेकिन अक्सर इन देशों में जाकर, वहा रहकर, हमें उनकी संस्कृति और उनके नागरिकों की खासियत समझती है।
जहा तक मेरा सवाल है, पिछले कुछ वर्षों में, मुझे अपनी नौकरी के
माध्यम से नॉर्वे देश से परिचित होने का अवसर मिला है। काम के लिए ओस्लो शहर की कई
यात्राओं और नॉर्वेजियन सहयोगियों के साथ दोस्ती के परिणामस्वरूप मुझे फ्रांस और
नॉर्वे के बीच मौजूद कई दिलचस्प बातें उजागर हुई।
कार्यालयीन संस्कृती (Professional Culture)
- नमस्कार और अलविदा !
फ्रांस में, किसी व्यक्ति के साथ
बातचीत शुरू करने और उसे अलविदा कहने से पहले क्रमशः “Bonjour” (नमस्कार) और “Au-revoir” (फिर मिलेंगे) कहना, एक न्यूनतम विनय का
संकेत माना जाता है। जिस व्यक्ति से आप बात कर रहे हैं, उसके आस-पास के लोगों का अभिवादन करने की भी प्रथा है।
नॉर्वे में, हालांकि, यह थोड़ा अलग है। यहां हम केवल उस व्यक्ति का अभिवादन करते हैं जिसके साथ हम व्यवहार कर रहे हैं। और आपकी फ्रांसीसी पृष्ठभूमि के कारण, यदि आप अपने आस-पास के अन्य लोगों को नमस्कार करते हैं तो आप न केवल उन्हें अचंभित करेंगे बल्कि उनके चेहरे पर हड़बड़ाहट भी आपको साफ नजर आएगी! “A social guidebook to Norway” किताब के अनुसार, आपका अनावश्यक अभिवादन नॉर्वेजियन लोगोंकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है [1]! तो, कृपया सावधान रहें …😊
- नॉर्वेजियन दफ्तर
आमतौर पर यहाँ दफ्तर में सुबह ७
बजे कर्मचारी काम शुरू करते हैं और दोपहर करीब ४ बजे तक ऑफिस लगभग खाली हो जाता
है। यहाँ भोजन का समय ११ बजे निर्धारित है। कार्यालय के भोजन कक्ष में ढेर सारी
सब्जियां और मछली के व्यंजन होते है। यहां का मछली का सूप (Fish soup) बेहद लज़ीज है.. 😊
नॉर्वेजियन कंपनियों के कार्यालयों में मैंने जो एक विशेषता देखी वह यह है कि हर सुबह, सभी कर्मचारियों के लिए, फलों से भरी टोकरी एक निश्चित स्थान पर रखी जाती है। आप जब चाहें फल चुनें। दिन की अच्छी शुरवात करनेका ये कितना बढ़िया तरीका है, है ना?
यहाँ के दफ्तर में, आप के काम का टेबल अक्सर एक छोटी मोटर से सुसज्जित होता है ताकि आप इसकी ऊंचाई कम या ज्यादा कर सकें। इससे आप अपनी मनचाही ऊंचाई चुन सकते हैं और खड़े रहते हुए भी काम कर सकते हैं! मैंने अबतक फ्रांस में ऐसा कही नहीं देखा ... 😊
ओस्लो (Oslo)
ओस्लो पेरिस से बहुत छोटा शहर है
और पैदल चलने के लिए बेहद आसान। शहर की पुरानी इमारतें बेहद सुंदर हैं!
ओस्लो शहर में मेट्रो, ट्रामों, बसों और नावों का कुशल नेटवर्क है। और सिर्फ एक ही परिवहन पास के साथ आप ओस्लो के उपनगरीय इलाके में उपलब्ध सभी परिवहन का लाभ उठा सकते हैं। नाव से आप Fjord (दो पहाड़ों में समुद्री जल की एक घाटी) को पार कर ओस्लो की विभिन्न बस्तियों में जा सकते है!
मेट्रो, हिम और fjords!
ओस्लो में फ्रांसीसी
सार्वजनिक शौचालय!
ओस्लो का विगलैंड
उद्यान (Vigeland Park)
The Almost Nearly Perfect People
नॉर्वे के साथ मेरे संपर्क ने मुझे
स्कॅन्डिनेव्हियन (Scandinavian) देशों पर कुछ किताबें
पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इन किताबों में, “The Almost Nearly Perfect People, behind the
myth of the Scandinavian utopia”, ने मुझे बहुत आकर्षित किया [4]। मैंने जो दिलचस्प बातें सीखीं उनमें से एक यह थी कि कैसे पेट्रोल की खोज ने
इस देश के इतिहास को बदल दिया।
१९६५ में नॉर्वे ने उत्तरी सागर
में समुद्र तल और मछली पकड़ने के अधिकारों को साझा करने के लिए डेनमार्क के साथ एक
संधि पर हस्ताक्षर किए। उस समय नॉर्वेजियन सरकार ने डेनमार्क को मछली पकड़ने के
अधिक अधिकार देकर समुद्र तल के एक बहुत बड़े हिस्से पर अधिकार प्राप्त कर लिया था।
इन नॉर्वेजियन समुद्र जल में पहला बड़ा तेल भंडार १९६९ में खोजा गया था, और तब से आज तक कई नयी
खोजे हुई हैं। डेनमार्क के विपरीत, नॉर्वे में तेल उद्योग
का राष्ट्रीयकरण हुआ है और इस व्यवसाय का प्रबंधन राज्य कंपनी, स्टेटोइल (Statoil) द्वारा किया जाता है।
२०१४ में, नॉर्वे की तेल की
संपत्ति ६१७ बिलियन डॉलर थी। इस बेशुमार संपत्ति को बनाए रखने के लिए नॉर्वे ने इस राशि का एक बड़ा
हिस्सा दुनिया भर की ८००० से अधिक कंपनियों में निवेश किया है! इसके अलावा, एक कानून सरकार द्वारा
वार्षिक व्यय को ४% तक प्रतिबंधित करता है।
इस भारी भक्कम तेल संपदा के कारण
नॉर्वे में समाजवादी, जनहित की निति संभव हुई
है। लेकिन इसमें विरोधाभास यह है की यह देश, अपना तेल और गैस दूसरे देशोंको बेचना जारी रखते हुए खुद अधिक "हरा"
बनने की कोशिश में लगा है।
खैर, इस लेख ने आपको नॉर्वे की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया हो ऐसी मै आशा करता
हूं!
[1] https://www.thesocialguidebook.no/products/the-social-guidebook-to-norway-1
[2] https://en.wikipedia.org/wiki/Frognerseteren_station
[4] https://www.amazon.fr/Almost-Nearly-Perfect-People-Scandinavian/dp/0099546078
No comments:
Post a Comment